टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया

लगातार दो मैचों में मिली बड़ी हार के बाद आखिरकार टीम इंडिया ने टी-20 WC में जीत का खाता खोल लिया है। टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और 20 ओवरों में 210/2 का स्कोर बनाया। रोहित शर्मा ने (74) और केएल राहुल ने (69) रनों की शानदार पारी खेली।

210 रनों के जवाब में अफगानिस्तान 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी और मुकाबला बड़े अंतर से हार गई। टीम के लिए करीम जनत ने 42 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद शमी के खाते में 3 विकेट आए।

सेमीफाइनल की उम्मीद कायम
इस मैच में मिली जीत के साथ ही भारत को अब अपने बचे हुए दोनों मैचों में भी जीत हासिल करनी होगी। अगर ऐसा होता है तो भारत के 6 अंक होंगे। इस स्थिति में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को दूसरी टीमों के बीच होने वाले मुकाबले खासकर न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। भारत को दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हराए। इसके बाद भारत नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल कर अपना नेट रन न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान दोनों से बेहतर कर ले। इस स्थिति में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *