पंजाब के मानसा की रहने वाली 3 महिलाओं की मौत

पंजाब के मानसा की रहने वाली 3 महिलाओं की मौत

दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में गुरुवार की सुबह किसान आंदोलन के बीच बड़ा हादसा हो गया। एक बेकाबू डंपर ने आंदोलन स्थल से कुछ ही दूरी पर फुटपाथ पर बैठी 5 महिलाओं को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में पंजाब की रहने वाली 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 2 बुजुर्ग महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है। एक की हालत गंभीर होने पर उसे बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल से रोहतक PGIMS रैफर किया गया हैं। इस हादसे पर पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार से पीड़ित परिवारों को मदद देने और घायलों के इलाज की मांग की है।

मरने वाली महिलाओं में 60 वर्षीय सिंदर कौर पत्नी भान सिंह, 58 वर्षीय अमरजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह, 60 वर्षीय गुरमेल कौर पत्नी भोला सिंह शामिल है, जबकि गंभीर रूप से घायल हुई महिला 60 वर्षीय गुरमेल कौर पत्नी मेहर सिंह है। इसके अलावा हरमीत कौर को भी चोटें आई है। ये सभी मानसा जिले तहसील भीखी के गांव खीवा दयालुवाला सिंह की रहने वाली है। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद झज्जर एसपी वसीम अकरम ने भी घटना स्थल का दौरा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *