बिना एक्सरसाइज के शरीर का हो जाता ये हाल,

बिना एक्सरसाइज के शरीर का हो जाता ये हाल,

हम सभी के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। हेल्थ से जुड़े एक्सपर्ट्स भी हमें डेली वर्कआउट करने की सलाह देते हैं। फिजिकली तौर पर डेली एक्टिव रहने से न सिर्फ आप फिट रहते हैं बल्कि तमाम तरह की बीमारियों से भी अपना बचाव करते हैं। ऐसे में अगर आप हमेशा खुद को सेहतमंद देखना चाहते हैं तो 45-50 मिनट के मॉडरेट डेंसिटी वर्कआउट को अपने रूटीन में शामिल करें। लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की कि अगर आप अपने रूटीन में बिल्कुल भी एक्सरसाइज शामिल नहीं करते तो आपके शरीर का क्या हाल होता है?

मॉडर्न लाइफस्टाइल की कुछ आदतें जैसे शराब पीना, धूम्रपान करना, अत्यधिक जंक फूड खाने से हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ठीक वैसे ही एक्सरसाइज न करने पर भी हमारा शरीर अंदर से कई तरह की परेशानियों की चपेट में आ जाता है। ‘द लैंसेट’ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, रेगुलर एक्सरसाइज करने से हमारा जल्दी बुढ़ापा नहीं आता, और शारीरिक गतिविधि के आवश्यक स्तरों को पूरा नहीं करने पर समय से पहले मरने का खतरा बढ़ सकता है।

शोध के अनुसार, जब आप एक- दो या एक सप्ताह तक व्यायाम को स्किप कर देते हैं तो शरीर को अधिक नुकसान नहीं होता। लेकिन अगर आप आप शरीर के अंगों को लंबे समय तक बिल्कुल भी नहीं हिलाते तो बहुत अधिक गंभीर जोखिम हैं, जिसके बारे में नीचे जिक्र किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *