24 को बाइडेन से पहली बार आमने-सामने मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

24 को बाइडेन से पहली बार आमने-सामने मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। बाइडेन ने 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री से उनकी आमने-सामने यह पहली मुलाकात होगी। हालांकि, दोनों की बीच तीन वर्चुअल मीटिंग्स हो चुकी हैं। व्हाइट हाउस ने सोमवार देर रात इस हफ्ते होने वाली मुलाकात की पुष्टि कर दी। मोदी 23 सितंबर को वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस से भी मुलाकात करेंगे।

सोमवार को ही व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति बाइडेन का साप्ताहिक कार्यक्रम भी घोषित किया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात का जिक्र किया गया है।

व्हाइट हाउस ने पुष्टि की
न्यूज एजेंसी से बातचीत में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका दौरे पर आ रहे हैं। 23 सितंबर को उनकी मुलाकात वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस से होगी। इसके अगले दिन यानी 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंट बाइडेन भारत के प्रधानमंत्री को होस्ट करेंगे। हम चाहते हैं कि दोनों देशों के रिश्ते और ज्यादा मजबूत हों।

इस अधिकारी ने आगे कहा, “बाइडेन-हैरिस एडमिनिस्ट्रेशन भारत के साथ अपनी ग्लोबल पार्टनरशिप को नए आयाम देना चाहती है। हम चाहते हैं कि हिंद और प्रशांत महासागर में आवाजाही को आसान बनाया जाए। कोविड को खत्म करने के लिए भी दोनों देश सहयोग जारी रखेंगे। क्लाइमेट चेंज और कुछ दूसरे मुद्दों पर भी दोनों नेताओं की बातचीत होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *