अफगानिस्तान पर कंट्रोल कर चुका तालिबान दुनिया के सामने अपनी उदार तस्वीर पेश करने की कोशिश कर रहा है। महिलाओं के लिए भी नर्म दिखने की कोशिश कर रहा है। पर उसकी हुकूमत में जिस तरह से महिलाओं पर बंदिशें लगाई जा रही हैं, उससे जाहिर है कि वह बिल्कुल नहीं बदला है। तालिबान ने अफगानी-पाकिस्तानी एक्ट्रेस मलीशा हीना खान के खिलाफ फतवा जारी किया है।
भारत में ही रहती हैं एक्ट्रेस मलीशा मॉडल और एक्ट्रेस मलीशा फिलहाल भारत में ही रहती हैं। वो अफगानिस्तान में महिलाओं पर हो रहे हर जुल्म की खबर लगातार ट्विटर पर शेयर करती रहती हैं। इसी बात से तालिबान ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया है। तालिबानी प्रवक्ता ने इस फतवे की पुष्टि की है, लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
तालिबानियों ने सिविलियंस से भरी गाड़ियों पर गोलियां बरसाईं- मलीशा
दो दिन पहले मलीशा ने कहा था कि काबुल में तालिबानियों ने आम लोगों को ले जा रही एक गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की। ये लोग जंग के मैदान से किसी सुरक्षित जगह पनाह लेने के लिए जा रहे थे। मलीशा ने कहा कि तालिबानी मशीन गन से फायर कर रहे थे और उन्होंने सिविलियंस की गाड़ी पर ग्रेनेड भी फेंके। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान में हिंसा के दौरान उन्होंने अपने घर के 4 फैमिली मेंबर्स को खो दिया।