Google Analytics Meta Pixel
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र से दो माओवादी गिरफ्तार

जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र से दो माओवादी गिरफ्तार

दक्षिणापथ, बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना पामेड़ से जिला बल, केरिपु 151 और कोबरा 204 की संयुक्त पार्टी मेहंदीगुड़ा, एमपुर, सेण्ड्राबोर की ओर निकली थी । इसीअभियान के दौरान मेहंदीगुड़ा और एमपुर के बीच जंगलों में पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करते हुये एक संदिग्ध को पकड़ा गया जिससे पुछताछ पर अपना नाम माड़वी हुंगा पिता माड़वी हड़मा उर्फ पोज्जा उम्र 21 वर्ष साकिन धरमावरम थाना पामेड़ जिला बीजापुर का होना बताया । जो थाना पामेड़ क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 09.02.2018 को न्यू कैम्प तोंगगुड़ा में फायरिंग करने की घटना में शामिल था । वही दूसरी ओर थाना बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत डीआरजी की टीम द्वारा पदेड़ा जंगल के पहाड़ी रास्ते से 01 संदिग्ध को विस्फोटक सहित पकड़ा गया । पुछताछ पर नाम जिला राम हपका पिता मासा हपका उम्र 30 वर्ष निवासी धुमरा थाना नैमेड का होना बताया, जिसके कब्जे से कार्डेक्स वायर एवं इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर बरामद किया गया । उपरोक्त पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना पामेड़ एवं बीजापुर में विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया ।