Google Analytics Meta Pixel
देशभक्ति कार्यक्रम ऐ मेरे वतन के लोगों कल 14 अगस्त को

देशभक्ति कार्यक्रम ऐ मेरे वतन के लोगों कल 14 अगस्त को

विधायक एवं महापौर भी गाएंगे देशभक्ति गीत
दक्षिणापथ,दुर्ग।
नगर निगम दुर्ग के सहयोग से छत्तीसगढ़ मंच द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल शनिवार 14 अगस्त को संध्या 6 बजे से पुराना बस स्टैंड में देशभक्ति गीतो का कार्यक्रम ऐ मेरे वतन के लोगों का आयोजन किया गया है । छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवम दिनेश जैन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे ।
कार्यक्रम में विधायक एवं महापौर भी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के अलावा नृत्य, सेक्सोफोंन एवं पुराने फिल्मी गीतों की प्रस्तुति शहर के कलाकारों द्वारा दी जाएगी । जिसमे प्रसिद्ध गायिका पूर्वा श्रीवास्तव, कृति बक्शी, भाविनी अग्रवाल, हरीश सोनी, तुलसी सोनी,रमन सिंह, शुभम दीक्षित, पुष्पांजलि हिरवानी, यूनुस चौहान, श्रीजा दलाल, अन्वेषा गुप्ता, प्रणव सोनी, निमित मटियारा, हाजी मिर्जा साजिद बैग ,दीपक शर्मा, संजय दुबे एवं शहर के अन्य गायक कलाकार शामिल है। कार्यक्रम का संचालन तुलसी सोनी द्वारा किया जाएगा। सैक्सोफोन की प्रस्तुति श्री अनिल केमें एवं आदर्श केमें एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति लिसा राजपूत द्वारा दी जाएगी। कार्यक्रम में संरक्षक श्री चन्द्रिका दत्त चन्द्राकर,रमन सिंह, विमल चन्द्र तिवारी, संजय खण्डेलवाल,जवाहर सिंह राजपूत ने शहर के संगीत प्रेमियों से इस अवसर पर उपस्थित होने की अपील की है।