Google Analytics Meta Pixel
बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, सिर को पत्थर से कुचलकर 500 मीटर घसीट कर फांसी पर लटकाया गया

बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, सिर को पत्थर से कुचलकर 500 मीटर घसीट कर फांसी पर लटकाया गया

-कल शाम से लापता थी महिला धनबाई ध्रुवे, बोड़ला थाना के लालपुर गॉव की घटना
दक्षिणापथ,कवर्धा।
बोड़ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालपुर गांव में एक दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया है,जहां खेत से कल शाम काम कर लौट रही बुजुर्ग महिला पर बेदर्दी से हमला किया गया, सिर पर पत्थर मार कर पहले बेदर्दी से कुचला गया उसके बाद शव को लगभग 500 मीटर दूरी तक घसीट कर एक पेड़ पर फांसी लटका दिया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में बेहद आक्रोश देखा जा रहा है आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बोड़ला थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बुजुर्ग महिला धनबाई मंगलवार शाम खेत में काम करने के लिए गई थी काम खत्म होने के बाद वह घर की ओर लौट रही थी इसे बीच हमलावर ने बुजुर्ग महिला पर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ पत्थर सिर पर मारकर बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे धनबाई की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं बुजुर्ग महिला की लाश को घसीट कर पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर लटका दिया। कल शाम से गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने बोड़ला थाना में दर्ज कराई थी आज पुलिस को खबर आई कि किसी अज्ञात महिला जिसका खून से शरीर सना हुआ है उसकी लाश फांसी पर लटकी हुई है पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो परिजनों की शिनाख्त के बाद पता चला कि कल शाम से गुमशुदा धनबाई की लाश थी। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है बोड़ला टीआई संतराम सोनी बताया कि आरोपी किसी भी हाल में जल्द पकड़ में आयेंगे।