साजा भाजपा मंडल व भाजयुमो कार्यकर्ता पहुंचे रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुंदेश्वरी से की सौजन्य भेंट ….

साजा भाजपा मंडल व भाजयुमो कार्यकर्ता पहुंचे रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुंदेश्वरी से की सौजन्य भेंट ….

दक्षिणापथ, साजा (हिरेन्द्र सिन्हा)। साजा भाजपा मंडल व भाजयुमो मंडल के कार्यकर्ता पहुंचे रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुंदेश्वरी से सौजन्य भेंट किये और साजा विधानसभा में जिला संगठन द्वारा हो रहे मनमानी व मंडल से अनुशंसा किए हुए लेटर पेड को ना कर अपने मनमर्जी से हर एक मोर्चा, युवामोर्चा, प्रकोष्ठ में जो फेरबदल किया जा रहा हैं तथा पिछले चुनाव में साजा नगर पंचायत में हुए पार्षदों के क्रास वोटिंग के संदर्भ में चर्चा हुई।

इसी विषय में प्रदेश प्रभारी को लिखित में शिकायत किया गया और प्रदेश प्रभारी ने कार्यवाही होने का आश्वासन भी दिए। जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता साहू , साजा मंडल महामंत्री रोहित सिंह ठाकुर, युवामोर्चा अध्यक्ष लेखु साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बुलाक़ साहू, भाजपा नेता पुरन साहू, भाजपा नेता हीरालाल साहू एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।