Google Analytics Meta Pixel
छ.ग.चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा ने किया कार्यकारिणी घोषित

छ.ग.चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा ने किया कार्यकारिणी घोषित

दक्षिणापथ, बरमकेला (सरोज श्रीवास)। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्ट्रीज इकाई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा ने तीन साल के कार्यकाल के लिए कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसकी घोषणा अग्रसेन भवन में की गई। कार्यक्रम में इसके पूर्व अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष श्री दुलीचंद अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने नव निर्वाचित हुए सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। इस कार्यकारिणी का कार्यकाल 2021से 2024 तक चलेगा। गठन से व्यवसाय में मजबूती आने की भी बात कही। संगठन में मजबूती लाने के लिए बरमकेला तहसील में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अध्यक्ष रतन शर्मा द्वारा सभी व्यापारी के हित के लिए हमेशा आगे रहने की बात कही। कार्यकारिणी में सभी को अपनी जिम्मेदारी दी गई जो इस प्रकार है। चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला अध्यक्ष – रतन शर्मा, संरक्षक – राधेश्याम अग्रवाल, गणेश प्रसाद अग्रवाल, किशन अग्रवाल, उपाध्यक्ष – अशोक पटेल लेंधरा, मिथिलेश अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल(सोनू)
सचिव – मुकेश अग्रवाल, सह सचिव – जगदीश पटेल, कोषाध्यक्ष – आनंद अग्रवाल, उप कोषाध्यक्ष – कैलाश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य- अरुण स्वर्णकार, सुनील अग्रवाल, अनिल गोयल, महावीर अग्रवाल , फुल सागर नायक, रोशन अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, प्रचार मंत्री – प्रकाश अग्रवाल (गोबर सिघा) हरीश चौधरी(लेंधरा), कपूरचंद अग्रवाल (बिलाईगढ़),विकास (विक्की राजू )अग्रवाल,गोपी अग्रवाल(बिलाईगढ़) , भवानी ईजारदार, बंटी साहू है।