पेरिस में आज से सभी बार और कैफे बंद करने का आदेश

पेरिस में आज से सभी बार और कैफे बंद करने का आदेश

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ 53 लाख 96 हजार 479 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 2 करोड़ 66 लाख 19 हजार 998 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अभी 79 लाख 90 हजार 309 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरने वालों का आंकड़ा 10.41 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में सोमवार से सभी बार और कैफे बंद करने को कहा गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजधानी पेरिस में संक्रमण दर कम करना जरूरी है। ऐसा नहीं किया गया तो शहर को दोबारा लॉकडाउन करने की नौबत आ सकती है। फ्रांस में अब तक 6 लाख 19 हजार 190 मामले सामने आए हैं और 32 हजार 230 लोगों की जान गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *