आंतों में मौजूद एक खास कीटाणु है 100 साल से ज्यादा उम्र की वजह

आंतों में मौजूद एक खास कीटाणु है 100 साल से ज्यादा उम्र की वजह

जापानी वैज्ञानिकों ने 100 साल और इससे अधिक जीने वालों के बारे में एक सीक्रेट बताया है। उनका कहना है, इतनी लम्बी उम्र होने की एक वजह आंतों में मौजूद खास तरह का बैक्टीरिया है। यह बैक्टीरिया सेकंडरी बाइल एसिड का निर्माण करता है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है, आंतों को स्वस्थ रखता है और बढ़ती उम्र के असर को घटाने में मदद करता है।

यह दावा टोक्यो की कियो यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने किया है।

आंतों के बैक्टीरिया कैसे स्वस्थ रखते हैं, इसे समझें
आंतों में खास तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इसे गट बैक्टीरिया या गट माइक्रोबियोम भी कहते हैं। जब भी हम खाना खाते हैं तो ये बैक्टीरिया उसे तोड़ते हैं। इससे खाना आसानी से पचता है और खाने में मौजूद पोषक तत्व शरीर में मिल जाते हैं। ये बुरे बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने की कोशिश करते हैं। जब आंतों में गट बैक्टीरिया की संख्या घटती है और नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है तो पेट की बीमारियां, जैसे अल्सेरेटिव कोलाइटस, बढ़ने लगती हैं।

ऐसे हुई रिसर्च
वैज्ञानिकों ने अधिक उम्र वाले 160 लोगों पर रिसर्च की। इनकी औसत उम्र 107 साल थी। इनके शरीर में मौजूद गट बैक्टीरिया की तुलना 85 से 89 उम्र के 112 और 21 से 55 साल के 47 लोगों से की गई। वैज्ञानिकों ने पाया कि 85-89 और 21-55 साल की उम्र वालों के मुकाबले 100 से अधिक उम्र वालों में सेकंडरी बाइल एसिड की मात्रा अधिक थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *