शिकागो में ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे 3 पुलिसकर्मियों पर शनिवार रात 9 बजे फायरिंग की गई। फायरिंग में 2 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें फौरान शिकागो मेडिकल सेंटर यूनिवर्सिटी में रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है।
घटना 63वीं स्ट्रीट, साउथ बेल एवेन्यू के पास हुई। पुलिसवालों ने भी आरोपियों पर क्रॉस फायरिंग की। इसमें एक आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा भागने में कामयाब हो गया।
पुलिसकर्मी के घर पहुंची मेयर
शिकागो की मेयर लोरी लाइटफुट ने हिंसा में मरने वाले पुलिसकर्मी के घर जाकर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की नौकरी में नया था, लेकिन उसके मन में अपने काम को करने के लिए जज्बा था। उन्होंने बताया कि अभी पुलिस के पास इस मामले की शुरुआती जानकारी है, लेकिन जांच की जा रही है।