अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ का दूसरा गाना ‘डैडी कूल’ रिलीज हो गया है, जिसमें शाहरुख खान और करीना कपूर खान 15 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आए हैं।
बोनी एम के लोकप्रिय गाने से प्रेरित इस डांस नंबर में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इससे पहले 2 नवंबर को फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज हुआ था, जिसमें शाहरुख और दीपिका पादुकोण साथ दिखे थे।