यामी गौतम ने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। सेट पर सवाल पूछने की वजह से उन्हें टीवी शो से बाहर कर दिया गया, तो डेब्यू फिल्म ‘विक्की डोनर’ हिट होने के बावजूद उन्हें काम खोने का डर सताता रहा। एक वक्त उन्होंने एक्टिंग छोड़कर हिमाचल लौटने और खेती करने का मन बना लिया था। हालांकि, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘बाला’ ने उनके करियर को नई दिशा दी। अब ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद उनका नजरिया बदल चुका है। यामी गौतम आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं उनके करियर से जुड़ी कुछ खास बातें।