ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 दिसंबर से शुरू होने वाली 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 13 सदस्यीय टीम घोषित की है। टीम से अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लायन को बाहर कर दिया गया है। 577 टेस्ट विकेट ले चुके 39 साल के लायन 600 विकेट पूरे करने से सिर्फ 23 विकेट दूर हैं। उनके बाहर होने से माना जा रहा है कि वे घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेल चुके हैं।