मेटा ने भारत में ‘इंस्टाग्राम फॉर टीवी’ एप लॉन्च करने का ऐलान किया है। यूजर्स इस एप के जरिए बड़ी टीवी स्क्रीन पर रील्स, स्टोरीज और क्रिएटर कंटेंट देख सकेंगे।
यह एप आने वाले दिनों में भारत के सपोर्टेड एपल टीवी, अमेजन फायर टीवी और गूगल टीवी डिवाइस पर अवेलेबल होगा।
यह ऐलान मुंबई में हुए मेटा के सालाना क्रिएटर इवेंट ‘हाउस ऑफ इंस्टाग्राम’ में किया गया। हालांकि, मेटा ने इसके रोलआउट की तारीख अभी तय नहीं की है।