अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम क्लाउड वन को हैकर्स ने निशाना बनाया है। इस सिस्टम में एयर डिफेंस रडार, सैन्य विमानों, मिसाइलों, जवानों के रिकॉर्ड और सैन्य साजो-सामान से जुड़ी अहम जानकारियां मौजूद हैं।
इससे हैकर्स को एयर डिफेंस सिस्टम की खामियों का पता भी लग सकता था। रॉयटर्स के मुताबिक, करीब एक महीने पहले सिस्टम हैकिंग का पता चला था। इसके बाद से क्लाउड वन के कई काम प्रभावित हैं।