बॉलीवुड मूवी रामायण ऑस्कर 2027 की रेस में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की टॉप-20 फिल्मों में जगह बना ली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स की विजुअल इफेक्ट्स ब्रांच ने 20 फिल्मों की लिस्ट बना ली है, हालांकि अभी आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। रामायण का मुकाबला अवेंजर्स- डूम्सडे, ओडिसी और ड्यून 3 जैसी फिल्मों से होगा।