TVS ग्रुप के वेणु श्रीनिवासन परिवार की संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ गया है। डॉ. लक्ष्मी वेणु अपना हिस्सा पाने के लिए मद्रास हाईकोर्ट पहुंच गई हैं।
लक्ष्मी वेणु ने कहा कि आपसी बातचीत से हल न निकलने पर उनके पास कोर्ट जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। परदादा और दादा की विरासत पर जितना हक उनके भाई का है, उतना ही उनका भी बनता है।