अमेरिका के आयोवा राज्य में सेना ने करीब 60 साल पुराने 5 टन जहरीले विस्फोटक को धमाके से नष्ट कर दिया है। मिडलटाउन स्थित सेना के गोला-बारूद प्लांट में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे दो बंकरों में विस्फोट किया गया।
धमाके के बाद आसमान में सफेद और ग्रे रंग के धुएं का गुबार उठा। इस धुएं के 160 किमी दूर तक फैलने की आशंका है।