मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर बुधवार रात को तेल टैंकर में आग लग गई। वहां मौजूद दो दर्जन से ज्यादा कारें और बाइक आग की चपेट में आने से जल गईं।
मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई और 21 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जलती कारों से लोगों को बाहर निकाला गया।