वेब सीरीज ‘पंचायत’ के सितारे सोमवार, 23 नवंबर को सीहोर जिले के महोड़िया गांव पहुंचे। लोकप्रिय सीरीज के प्रमुख कलाकारों की मौजूदगी से यह आयोजन खास बन गया।
इसमें सचिवजी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार, प्रधानजी बने रघुबीर यादव, नीना गुप्ता और रिंकी की भूमिका निभाने वाली संविका समेत सीरीज के कई प्रमुख कलाकार शामिल हुए।