दिल्ली के कैफे में 22 साल की युवती से गैंगरेप मामले में साथ में काम करने वाली दो महिलाओं समेत तीन लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, तीन अन्य सहकर्मी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित और छह आरोपी पीड़िता पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित क्रॉस रिवर मॉल के कैफे-8 में साथ काम करते हैं। सोमवार रात प्रीत विहार स्थित कैफे बंद होने के बाद युवती और उसके छह सहकर्मी वहां पार्टी करने के लिए रुके थे।
कैफे रात करीब 11:30 बजे बंद हो गया था, लेकिन एक कर्मचारी के पास चाबी होने के कारण उसे दोबारा खोला गया। इसके बाद सभी ने पार्टी की और शराब पी। सुबह करीब 3:30 बजे सभी वहां से चले गए।