देशभर में ठंड बढ़ रही

देशभर में ठंड बढ़ रही

देशभर में ठंड बढ़ रही है। राजस्थान के फतेहपुर में सोमवार को पारा 4.6°C रहा। मध्य प्रदेश में भोपाल 12.4°C के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। अगले चार दिन में पारा 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।

उत्तर प्रदेश के 15 शहरों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। लखीमपुर में विजिबिलिटी 25 मीटर से कम रही। अगले हफ्ते तापमान 3 से 5 डिग्री गिर सकता है। छत्तीसगढ़ में भी कोहरे के बीच अगले तीन दिन ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *