भगवान राम की नगरी अयोध्या से पहली सीधी ट्रेन माता सीता के जनकपुर धाम कुछ देर में पहुंचेगी।
अयोध्या से सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाकर सरयू कमला एक्सप्रेस को रवाना किया था।
यह ट्रेन यूपी और बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकती हुई नेपाल की सीमा में प्रवेश कर चुकी है। मंगलवार सुबह 7 बजे ट्रेन भारत के अपने आखिरी स्टॉपेज जयनगर पहुंच गई थी।
अभी यह ट्रेन नेपाल में वैदेही स्टेशन पर रुकी हुई है। यहां से जनकपुर धाम की दूरी 10 किलोमीटर है। बताया जा रहा है कि ट्रेन सुबह 09:45 बजे जनकपुर पहुंचेगी। जहां इसका स्वागत किया जाएगा।