देश में आम आदमी के लिए इलाज कराना बेहद महंगा साबित हो रहा

देश में आम आदमी के लिए इलाज कराना बेहद महंगा साबित हो रहा

देश में आम आदमी के लिए इलाज कराना बेहद महंगा साबित हो रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले परिवारों को दवाइयों से लेकर जांच तक का खर्च खुद उठाना पड़ रहा है। नेशनल हेल्थ अकाउंट्स (एनएचए) 2023-24 और कैग की रिपोर्ट के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

इनके मुताबिक, 21 प्रमुख राज्यों में से 10 में इलाज के कुल खर्च का 40% से 67.1% तक हिस्सा परिवार भर रहे हैं। मेडिकल स्टोर से खरीदी दवाइयों का 99.93% और निजी जांच केंद्रों पर होने वाले खर्च का 96.4% बोझ भी जनता पर ही है।

हालात ये हैं कि स्वास्थ्य के नाम पर वसूले गए हेल्थ सेस के 43,426 करोड़ रुपए निर्धारित खाते में ट्रांसफर ही नहीं हुए। वहीं, 2019-20 से 2023-24 के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय अपने आवंटित बजट में से 1,32,749 करोड़ रुपए खर्च ही नहीं कर सका। ये पैसे वापस खजाने में लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *