सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट शनिवार (21 नवंबर 2026) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। इस शो को लेकर लगातार मिल रही बम की धमकियों के कारण अहमदाबाद पुलिस ने सुरक्षा का सख्त एक्शन प्लान तैयार किया है।
कॉन्सर्ट के दौरान स्टेडियम और आसपास 1,300 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। कार्यक्रम समाप्त होने तक बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें लगातार जांच करेंगी। इसके साथ ही साइबर क्राइम सेल धमकी भेजने वाले ईमेल आईडी और सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।