एजट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में 4 साल की बेटी मालती मैरी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मालती गायत्री मंत्र का पाठ करती नजर आ रही हैं।
प्रियंका ने फॉलोअर्स को वीडियो का साउंड ऑन रखने की सलाह दी है, क्योंकि इसमें वे बेटी को मंत्र पढ़ाने में मदद कर रही हैं। पोस्ट में बीच वेकेशन और फिल्म सेट के पर्दे के पीछे की तस्वीरें भी शामिल हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वे हाल के दिनों में काफी व्यस्त रहीं, लेकिन एक खूबसूरत जगह पर थीं।