संयुक्त राष्ट्र की सबसे बड़ी अदालत इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने गुरुवार को म्यांमार को रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार का दोषी ठहराया।
यह मामला 2017 में म्यांमार में हुई हिंसा से जुड़ा है। उस दौरान करीब 10 हजार रोहिंग्या मुसलमानों की हत्या कर दी गई थी, जबकि करीब 7.5 लाख लोगों को अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेनी पड़ी थी।