बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान अकवान शुक्रवार दोपहर को आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच टकराएगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 110 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
तूफान से पहले ही ओडिशा में 80 हजार लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है। 6 जिलों में 19 से 21 नवंबर तक स्कूल, आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। 74 रेस्क्यू टीम तैनात हैं।
ओडिशा में 3 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 423 से अधिक बचाव दल तैनात किए गए हैं। रेलवे ने कम से कम 69 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कई के समय बदले गए हैं। चक्रवात का असर 10 राज्यों में रहेगा।