2018 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में बॉल टैम्परिंग विवाद हुआ था। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सैंडपेपर से गेंद की सतह खुरचते हुए कैमरे में पकड़ा गया था। उस समय स्टीव स्मिथ ने कप्तानी छोड़ दी थी, जबकि बैनक्रॉफ्ट और डेविड वॉर्नर पर भी कार्रवाई हुई थी।
8 साल बाद बैनक्रॉफ्ट ने इस विवाद को लेकर नया खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी सिर्फ उन्हें, स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को ही नहीं, बल्कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को थी।