अमेरिका में पिछले एक हफ्ते में कुछ ऐसा हो रहा है जो पहले कभी एक साथ नहीं हुआ। कभी हवाई जहाज रुक जाते हैं, कभी बैंक का ऐप नहीं खुलता, कभी ऑफिस का ईमेल बंद हो जाता है। ताजा मामला एपल और अमेरिका की सबसे सीक्रेट एजेंसी NSA से जुड़ा है।
NSA का वह इंटरनल नेटवर्क, जिसका इस्तेमाल क्लासिफाइड जानकारी भेजने के लिए होता है, मंगलवार को ऑफलाइन हो गया। हालांकि एक अधिकारी ने इसे रूटीन मेंटेनेंस बताया है। इस पर काम जारी है।