फिल्म ‘हीरो’ से पहचान बनाने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि आज 63 साल की हो गई

फिल्म ‘हीरो’ से पहचान बनाने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि आज 63 साल की हो गई

फिल्म ‘हीरो’ से पहचान बनाने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि आज 63 साल की हो गई हैं। 80 और 90 के दशक में उन्होंने ‘डकैत’, ‘घर हो तो ऐसा’, ‘घायल’ और ‘दामिनी’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज किया। सनी देओल के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। एक इंटरव्यू में मीनाक्षी ने अपनी और सनी की जोड़ी को धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की जोड़ी जैसा बताया। उन्होंने ‘डकैत’ के लिपलॉक सीन का किस्सा भी सुनाया, जिसे सेंसर बोर्ड ने हटवा दिया था। उन्होंने अनिल कपूर के साथ कॉम्पिटिशन, फ्लॉप फिल्मों के बाद ‘पनौती’ कहलाने और अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात के किस्से भी साझा किए। करीब 30 साल बाद वह अभिनय की दुनिया में दूसरी पारी शुरू करने की तैयारी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *