अमेरिका ने चीन को उन्नत AI टेक्नोलॉजी तक पहुंचने से रोकने के लिए अब तक का सबसे सख्त कदम उठाया

अमेरिका ने चीन को उन्नत AI टेक्नोलॉजी तक पहुंचने से रोकने के लिए अब तक का सबसे सख्त कदम उठाया

अमेरिका ने चीन को उन्नत AI टेक्नोलॉजी तक पहुंचने से रोकने के लिए अब तक का सबसे सख्त कदम उठाया है। ट्रम्प प्रशासन ने सोमवार को नया एक्सपोर्ट कंट्रोल नियम जारी किया, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

यह नियम एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग के इस्तीफे के ठीक 4 दिन बाद आया है। यह नियम हुआंग केस में उजागर हुई उस खामी को बंद करने बनाया है, जिसके कारण चीन बिना चिप्स खरीदे ही अमेरिकी AI पावर का इस्तेमाल कर रहा था।

नए नियम के तहत, चीन, रूस, ईरान और क्यूबा जैसे देशों की कंपनियों को सेवा देने वाले विदेशी डेटा सेंटरों के लिए अपने एंड-यूजर्स की पहचान करना जरूरी है।

इसके अलावा इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड या ब्राजील जैसे देशों को चिप्स बेचने के लिए अलग से लाइसेंस लेना होगा। यहां चिप्स के डायवर्जन का जोखिम ज्यादा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *