अमेरिका में सोमवार को लाखों लोगों की ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं अटक गईं। देश के सबसे बड़े बैंक जेपीमॉर्गन चेस के सिस्टम में आए सॉफ्टवेयर बग ने चेस के साथ-साथ बैंक ऑफ अमेरिका, वेल्स फार्गो, यूएस बैंक और जेल के कस्टमर्स को भी परेशान कर दिया।
लोगों को ऑनलाइन अकाउंट खोलने, बैलेंस देखने, पेमेंट भेजने और ट्रांजेक्शन पूरा करने में दिक्कत हुई। कई लोगों को चेस ऐप में मैसेज मिला- “कुछ सेवाएं अभी उपलब्ध नहीं हैं, हम उन पर काम कर रहे हैं। कृपया कुछ देर बाद ट्राय करें।”
चेस ने X पर एक पोस्ट में बताया कि उसके अंदरूनी हार्डवेयर सिस्टम में सॉफ्टवेयर बग के कारण लेनदेन में देरी हुई। यह साइबर हमला नहीं था।