कांग्रेस ने चुनाव वाले राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के लिए स्क्रीनिंग कमेटियां बनाई हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख अजय माकन होंगे, जबकि पंजाब में सिरिवेल्ला प्रसाद होंगे।
उत्तराखंड में दीपा दासमुंशी, गोवा में केजे जॉर्ज और मणिपुर में बीएम संदीप कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख होंगे।
ये नियुक्तियां चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा से काफी पहले की गई हैं। इन पांचों राज्यों में चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं।