भारत में छठी पीढ़ी का फाइटर जेट बन रहा

भारत में छठी पीढ़ी का फाइटर जेट बन रहा

भारत में छठी पीढ़ी का फाइटर जेट बन रहा है। इसकी पहली उड़ान 2030 तक संभव है। तकनीक और लड़ाई के तरीकों के आधार पर फाइटर जेट्स को अलग-अलग पीढ़ियों में बांटा गया है।

अभी देश का आधिकारिक स्वदेशी स्टेल्थ फाइटर कार्यक्रम पांचवीं पीढ़ी का एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है। छठी पीढ़ी का फाइटर जेट प्राइवेट सेक्टर में बन रहा है। डिफेंस कंपनी रेफी एमफाइबर इसे तैयार कर रही है।

सोमवार को नेशनल सिक्योरिटी समिट में वायुसेना अधिकारियों की मौजूदगी में कंपनी के अध्यक्ष विकास मिश्रा ने देश काे छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान देने का ऐलान किया।

कंपनी के सूत्र ने बताया कि विमान छठी पीढ़ी के तमाम मानकों पर खरा उतरता है। कई मामलों में यह अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमान के पैरामीटर्स से भी आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *