जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अफगानिस्तान ने वापसी कर ली है। शुरुआती 58 ओवर तक जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
ओपनर इनोसेंट काया और अनुभवी ब्रेंडन टेलर ने 96-96 रन की पारियां खेलकर टीम को 200 रन तक पहुंचाया। ऐसा लग रहा था कि जिम्बाब्वे पहले दिन बड़ा स्कोर खड़ा कर लेगा, लेकिन अफगानिस्तान से डेब्यू कर रहे स्पिनर नसीर खान ने 4 विकेट लेकर वापसी कराई।
जिम्बाब्वे ने 200 रन पर सिर्फ एक विकेट गंवाया था, लेकिन अगले 8 ओवर में 12 रन जोड़कर 3 विकेट खो दिए। दिन का खेल खत्म होने तक टीम का स्कोर 250/5 हो गया। टेलर 96 रन बनाकर नाबाद रहे।