अमेरिकी शहर न्यू ऑरलियन्स में शुक्रवार को एक टैंकर ने 129 यात्रियों को ले जा रहे रिवर क्रूज को टक्कर मार दी, जिससे वह डूब गया। मिसिसिपी नदी में हुए इस हादसे के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।
ये हादसा अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू ऑरलियन्स शहर में हुआ। मिसिसिपी नदी यहां का सबसे बड़ा और बिजी रूट है, जहां से रोज बड़े-बड़े टैंकर और क्रूज गुजरते हैं।
एक वीडियो में टैंकर क्रूज से टकराता दिखाई दे रहा है। दूसरे में क्रूज डूब रहा है और उसमें सवार यात्री रेलिंग पकड़े हुए चीखते-चिल्लाते दिख रहे