जम्मू कश्मीर के कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इससे पूरी घाटी में तापमान गिर गया है। मौसम विभाग ने 12-13 नवंबर को जम्मू कश्मीर में व्यापक बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।
हिमाचल प्रदेश में एक महीने के लंबे ड्राइ स्पेल के बाद शुक्रवार सुबह से कुछ भागों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। लाहौल स्पीति में रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा पास में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।