बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर टीनू आनंद को अस्पताल से छुट्टी मिल गई

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर टीनू आनंद को अस्पताल से छुट्टी मिल गई

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर टीनू आनंद को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के ICU में भर्ती थे। उन्हें पांच पसलियों में फ्रैक्चर हुआ था। इनमें से एक टूटी हुई पसली के कारण उनके फेफड़े में भी छेद हो गया था। इलाज के बाद अब उनकी हालत में सुधार है और वे खतरे से बाहर हैं।

टीनू आनंद फिलहाल घर पर हैं और उनकी रिकवरी जारी है। डॉक्टरों ने उन्हें सख्त बेड रेस्ट की सलाह दी है। साथ ही घर पर ही उनकी फिजियोथेरेपी कराई जा रही है। हालांकि, अभी उन्हें उठने-बैठने और शरीर की पोजिशन बदलने तक में दर्द का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *