ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने 2018 के सैंडपेपर विवाद में पूरी टीम की भूमिका होने के दावे को खारिज किया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें मैदान पर सैंडपेपर ले जाने की जानकारी नहीं थी। सिडनी में 68 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने पूर्व साथी उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर नाराजगी जताई।