महंगी कार, डिजाइनर घड़ी और ब्रांडेड कपड़े अब अमीरी दिखाने के लिए काफी नहीं रह गए हैं। भारत के रईस अब ऐसे अनुभवों पर लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं, जिन्हें हासिल करना हर किसी के लिए आसान नहीं है।
कोई अंटार्कटिका की बर्फीली दुनिया देखने जा रहा है, तो कोई फिनलैंड के जंगलों में निजी ठिकानों पर छुट्टियां बिता रहा है। कुछ लोग बर्फ से ढकी झीलों पर सुपरकार चलाने और आसमान में नॉर्दर्न लाइट्स देखने के लिए विदेश जा रहे हैं।
अमीरी का नया पैमाना अब यह बन रहा है कि कोई व्यक्ति कितना खास और अनूठा अनुभव हासिल कर सकता है।
ट्रैवल कंपनियों के मुताबिक, कई अमीर परिवार दुनिया के मशहूर पर्य