दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की जान लेने वाली कैंसर, अल्जाइमर और दिल की बीमारियां अगले 10 साल में खत्म हो जाएंगी। यह दावा AI चैटबॉट क्लॉड बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने किया है।
अमोदेई ने कहा, ‘AI की मदद से अगले एक दशक में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां इतिहास बन जाएंगी। अगर हमने AI का सही इस्तेमाल किया, तो इंसान ऐसी समस्याओं का हल निकाल सकेगा, जिनसे वह हजारों साल से जूझ रहा है।’ हालांकि, फार्मा कंपनियों और वैज्ञानिकों ने इस दावे को बकवास बताया है।