इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए गादी आइजनकोट ने बड़ा कदम उठाया है। आइजनकोट ने साथियों के साथ मिलकर संसद में 8 बिल पेश किए हैं।
इनमें से एक बिल के तहत भ्रष्टाचार के मामलों में मुकदमा झेल रहे नेता या सांसद प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे। नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के 3 मामले चल रहे हैं। अगर यह बिल पास होता है तो वे दोबारा पीएम नहीं बन पाएंगे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री के पद पर रहने का समय तय करने और नेतन्याहू सरकार के कुछ पुराने फैसले रद्द करने की भी तैयारी है।