अडाणी ग्रुप के संस्थापक व अध्यक्ष 64 वर्षीय गौतम अडाणी अपने कारोबारी साम्राज्य की बागडोर चार पारिवारिक सदस्यों की एक चुनिंदा टीम को सौंपेंगे

अडाणी ग्रुप के संस्थापक व अध्यक्ष 64 वर्षीय गौतम अडाणी अपने कारोबारी साम्राज्य की बागडोर चार पारिवारिक सदस्यों की एक चुनिंदा टीम को सौंपेंगे

अडाणी ग्रुप के संस्थापक व अध्यक्ष 64 वर्षीय गौतम अडाणी अपने कारोबारी साम्राज्य की बागडोर चार पारिवारिक सदस्यों की एक चुनिंदा टीम को सौंपेंगे।

इस टीम में उनके दो बेटे करण और जीत तथा दो भतीजे प्रणव और सागर शामिल हैं। इन्हें पूर्ण नियंत्रण कब सौंपा जाएगा, यह अभी तय नहीं है।

अडाणी ने फॉर्च्यून इंडिया से विशेष बातचीत में कहा, ‘अगली पीढ़ी को नेतृत्व विरासत में नहीं मिलता है। उन्हें इसे हासिल करने की जिम्मेदारी विरासत में मिलती है।’

भारतीय शेयर बाजारों में लिस्टेड अडाणी ग्रुप की एक दर्जन कंपनियों का मार्केट कैप 17 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। व्यक्तिगत संपत्ति करीब 10.11 लाख करोड़ रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *