दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग और उनकी पत्नी लोरी के बीच तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं।
दोनों ने 1985 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। जेन्सन ने 8 नवंबर को एक चीनी महिला के साथ अफेयर की बात मानी थी।
अगर दोनों का तलाक होता है तो लोरी को करीब 7.20 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं, जो इतिहास का सबसे महंगा तलाक समझौता होगा। हालांकि, लोरी ने तलाक को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है।