मौसम विभाग (IMD) ने 11 से 16 नवंबर के लिए देशभर में बारिश और उत्तर के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बर्फबारी ला रहा है, दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बन रहा है जो दक्षिण भारत में भारी बारिश कराएगा।
बुधवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का यलो अलर्ट है।