बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। 69 साल की अभिनेत्री ने दिवाली के अगले दिन सोशल मीडिया पर अपनी सेहत से जुड़ा अपडेट साझा किया। उन्होंने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और खराब एयर क्वालिटी पर चिंता जताई। इसके बावजूद वह अपनी फिटनेस और एक्सरसाइज रूटीन जारी रख रही हैं।

मास्क पहनकर मॉर्निंग वॉक करने पहुंचीं नफीसा

नफीसा अली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्क से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें वह मॉर्निंग वॉक के बाद मास्क पहने नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री ने बताया कि दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में उन्होंने प्रदूषण से बचने के लिए मास्क पहना। हालांकि, खराब हवा के बावजूद वह अपनी एक्सरसाइज जारी रखना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *